छठ तालाब का किया निरीक्षण

छठ तालाब का किया निरीक्षण 15एसआइएम:16-तालाब का निरीक्षण करते नप अध्यक्ष.सिमडेगा. नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने रविवार को छठ तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तालाब की साफ सफाई का जायजा लेते हुए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने छठ तालाब पहुंचने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया. सड़क की भी […]
छठ तालाब का किया निरीक्षण 15एसआइएम:16-तालाब का निरीक्षण करते नप अध्यक्ष.सिमडेगा. नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने रविवार को छठ तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तालाब की साफ सफाई का जायजा लेते हुए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने छठ तालाब पहुंचने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया. सड़क की भी साफ सफाई करने व रास्ते में एलइडी लाइट लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि लाइट गुल हो जाने की स्थिति में जेनरेटर द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि छठ महोत्सव को लेकर तालाब के आसपास गंदगी नहीं फैलायें. मौके पर उपाध्यक्ष संतोष देवी, वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो , विद्यार्थी प्रसाद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










