शक्षिकों ने विरोध जताया

शिक्षकों ने विरोध जताया सिमडेगा. अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षकों के अवकाश स्वीकृति एवं उपस्थिति विवरणी का अधिकार पंचायत के मुखिया को सौंपने का विरोध किया है. साथ ही इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है. इस संबंध में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन […]
शिक्षकों ने विरोध जताया सिमडेगा. अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षकों के अवकाश स्वीकृति एवं उपस्थिति विवरणी का अधिकार पंचायत के मुखिया को सौंपने का विरोध किया है. साथ ही इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है. इस संबंध में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड सेवा संहिता के अनुसार किसी भी सरकारी सेवक के आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति एवं वेतन भुगतान हेतु उपस्थिति व अनुपस्थिति निर्गत करने का अधिकार संबंधित विभाग राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदाधिकारियों को प्रदत्त किया गया है न कि किसी जन प्रतिनिधि को. इसी प्रकार शिक्षा संहिता के प्रावधान के अनुसार शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति व अनुपस्थिति विवरणी निर्गत करने का अधिकार प्रधानाध्यापक को प्राप्त है. यदि मुखिया को यह अधिकार मुखिया को दिया जाता है, तो यह शिक्षा संहिता के प्रावधानों के विपरीत होगा. ज्ञापन में कहा गया है कि यदि यह नियम शिक्षकों पर डाला गया तो आंदोलानात्मक रूख अख्तियार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










