कैश डिपॉजिट मशीन से लाभ मिलेगा : डीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 6:10 PM
गुमला : भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुमला में सोमवार को नये कैश डिपॉजिट एटीएम सह कार लोन मेला का उदघाटन डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने किया. साथ ही नये एटीएम के माध्यम से अपने खाते में 100 रुपये जमा किये. डीसी ने कहा कि एसबीआइ बैंक द्वारा लगायी गयी यह पहली मशीन है. जो बिना एटीएम […]
गुमला : भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुमला में सोमवार को नये कैश डिपॉजिट एटीएम सह कार लोन मेला का उदघाटन डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने किया. साथ ही नये एटीएम के माध्यम से अपने खाते में 100 रुपये जमा किये. डीसी ने कहा कि एसबीआइ बैंक द्वारा लगायी गयी यह पहली मशीन है.
जो बिना एटीएम कार्ड के संचालित हो रहा है. इसके लगने से गुमलावासियों को एटीएम में पैसा खत्म होने की शिकायत से निजात मिलेगी. एसबीआइ के खाताधारी इस एटीएम से भरपूर लाभ ले सकते हैं. खाताधारियों को बैंक में पैसा जमा करने के लिए कतारबद्ध होने की जरूरत नहीं है. मुख्य शाखा प्रबंधक रवि प्रकाश ने कहा कि जिले का यह पहला बैंक है, जिसने यह एटीएम लगाया है. इस एटीएम में अगर किन्हीं खाताधारी के पास एटीएम कार्ड नहीं है, तो वे अपने खाता में दिया गया मोबाइल नंबर व खाता नंबर को दो बार डाल कर पैसा जमा व निकासी कर सकते हैं.
जमा व निकासी होने पर ऑनलाइन सीधे उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी चला जायेगा. मौके पर डीसी के हाथ से खाता खुलवानेवाली युवती द्रोरतिया लकड़ा को वेलकम कीट प्रदान किया गया. 51 नये खाताधारियों का खाता खोल कर वेलकम कीट का वितरण किया गया. मौके पर एसके उपाध्याय, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार मिंकू, अनिल कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










