सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 6:10 PM

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल गुमला. सदर थाना के लांजी गांव के समीप सड़क हादसे में टोटो निवासी मोहन प्रजापति (35) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शाम साढ़े सात बजे की है. घायलों में रंजीत प्रजापति (38) व रामकिशोर प्रजापति (40) है. […]

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल गुमला. सदर थाना के लांजी गांव के समीप सड़क हादसे में टोटो निवासी मोहन प्रजापति (35) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शाम साढ़े सात बजे की है. घायलों में रंजीत प्रजापति (38) व रामकिशोर प्रजापति (40) है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार उपरोक्त सभी घायल व मृतक टोटो गांव के निवासी हैं. रविवार की सुबह वे सभी टेंपो से रांची गये थे. रांची से शाम में लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन के सीधी टक्कर में युवक की मौत व दो लोग घायल हो गये. पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों घायलों का बयान कलमबद्ध कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सुपूर्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola