रांची हॉकी टीम को वापस भेजा गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 8:06 PM

विज्ञापन

रांची हॉकी टीम को वापस भेजा गया टीम के पदाधिकारी प्रबंधन समिति से उलझे, उपायुक्त से की शिकायत,बल प्रयोग किया गयाफोटो फाइल:18एसआइएम:4-उपायुक्त से प्रोटेस्ट करते टीम के पदाधिकारीप्रतिनिधिसिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित नेशनल छोटानागपुर महिला ट्राइबल हॉकी प्रतियोगिता के दौरान रांची से आयी टीम को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया गया. उक्त टीम को […]

विज्ञापन

रांची हॉकी टीम को वापस भेजा गया टीम के पदाधिकारी प्रबंधन समिति से उलझे, उपायुक्त से की शिकायत,बल प्रयोग किया गयाफोटो फाइल:18एसआइएम:4-उपायुक्त से प्रोटेस्ट करते टीम के पदाधिकारीप्रतिनिधिसिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित नेशनल छोटानागपुर महिला ट्राइबल हॉकी प्रतियोगिता के दौरान रांची से आयी टीम को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया गया. उक्त टीम को वापस भेज दिया गया. इसको लेकर टीम के साथ आये एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया. विवश होकर पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा. रांची की टीम के साथ आये हॉकी छोटानागपुर एसोसिएशन के सचिव ऋषि प्रकाश मिश्रा का कहना था कि उन्हें आमंत्रित कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये बुलाया गया है. किंतु यहां आने के बाद टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं दिया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है. वहीं हॉकी एसोसिएशन ऑफ छोटानागपुर ट्राइबल के सदस्यों का कहना था कि रांची की टीम हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त नहीं है. अनजाने में उन्हें आमंत्रित कर दिया गया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहा-सुनी हुई. रांची टीम के पदाधिकारी उपायुक्त से भी उलझ पड़े. उपायुक्त ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, किंतु वे काफी आक्रोशित थे. विवश होकर पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा. तब जा कर रांची की टीम स्टेडियम से बाहर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola