कपड़ा दुकानों पर जुट रही है अधिक भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 6:06 PM
कपड़ा दुकानों पर जुट रही है अधिक भीड़ एलडीजीए-2 साड़ियों की खरीददारी करते लोग. एलडीजीए-3 जूता चप्पल की दुकान में पहुंचे ग्राहक. एलडीजीए-4 श्रृंगार प्रसाधनों की दुकानों में हो रही है जमकर खरीददारी. लोहरदगा. बाजारों में दुर्गा पूजा की रौनक नजर आने लगी है. दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही […]
कपड़ा दुकानों पर जुट रही है अधिक भीड़ एलडीजीए-2 साड़ियों की खरीददारी करते लोग. एलडीजीए-3 जूता चप्पल की दुकान में पहुंचे ग्राहक. एलडीजीए-4 श्रृंगार प्रसाधनों की दुकानों में हो रही है जमकर खरीददारी. लोहरदगा. बाजारों में दुर्गा पूजा की रौनक नजर आने लगी है. दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है. खासकर कपड़ों की दुकानों में खरीददारों की भीड़ अधिक देखी जा रही है. मौका भले ही दुर्गा पूजा का है लेकिन खरीददारी दीपावली से लेकर छठ तक की हो रही है. जिले के छोटे से लेकर बड़े दुकानों तक में लोगों की भीड़ है. कई दुकानों में तो ग्राहकों के लिए आकर्षक आॅफर भी हैं. ग्रामीण इलाकों के बाजारों के अलावा शहरी क्षेत्र के बाजारों में ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. खरीददारी में महिलाओं व बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. ममता वस्त्रालय के प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि दुर्गा पूजा में हर तरह की साड़ियों की बिक्री होती है. लेकिन तांत व सिल्क की साड़ियों की पसंद अधिक लोग करते हैं. बाजार में शिफॉन की साड़ियों की मांग अधिक है. महंगाई के बावजूद खरीददारों में उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










