युवती के साथ यौन शोषण, केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 6:38 PM
युवती के साथ यौन शोषण, केस दर्ज गुमला. शहर की एक युवती ने यौन शोषण का केस थाने में दर्ज करायी है. जिसमें उसने खरका गांव के बबलू मांझी को आरोपी बनाया है. शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार वर्ष पूर्व से यौन शोषण कर रहा है. उसने गुमला कोर्ट में परिवार पत्र […]
युवती के साथ यौन शोषण, केस दर्ज गुमला. शहर की एक युवती ने यौन शोषण का केस थाने में दर्ज करायी है. जिसमें उसने खरका गांव के बबलू मांझी को आरोपी बनाया है. शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार वर्ष पूर्व से यौन शोषण कर रहा है. उसने गुमला कोर्ट में परिवार पत्र दायर की थी. इसके बाद मंगलवार को थाने में मामला दर्ज किया गया है. दर्ज केस में युवती ने कहा है कि वह शहर के चेटर में किराये के मकान में रहती है. चार वर्ष पहले उसकी मां के साथ बबलू मांझी घर आया था. इसके बाद वह लगातार घर आने लगा. पांच जनवरी 2010 को वह घर आकर जबरन ठहर गया. इसके बाद रात को नशे की हालात में दुष्कर्म किया. दूसरे दिन युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. जब बबलू को सभी लोगों ने डांट फटकार किया, तो उसने शादी का वादा किया. इसके बाद बबलू ने कई बार यौन शोषण किया. एक बार गर्भपात भी कराया. अभी युवती पांच माह की गर्भ से है. युवती ने बबलू पर मारपीट करने व मानव तस्करी करने का भी आरोप लगायी है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










