:9::: कमल किशोर भगत को जानबूझ कर फंसाया गया: विकास मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 6:23 PM
:9::: कमल किशोर भगत को जानबूझ कर फंसाया गया: विकास मुंडा फोटो-एलडीजीए- 18 मौके पर उपस्थित विकास मुंडा एवं अन्य. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड के नवाडीह मैदान में आजसू पार्टी का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के द्वारा […]
:9::: कमल किशोर भगत को जानबूझ कर फंसाया गया: विकास मुंडा फोटो-एलडीजीए- 18 मौके पर उपस्थित विकास मुंडा एवं अन्य. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड के नवाडीह मैदान में आजसू पार्टी का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के द्वारा क्षेत्र के विकास को गति देने का कार्य कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए दूसरे दलों के नेताओं ने साजिश के तहत जानबूझ कर फंसाने का काम किया है. अन्य दलों के नेताओं को विकास से कोई लेना-देना नहीं है. कहा कि क्षेत्र में सड़क , बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी कई समस्याएं हैं. लोहरदगा की जनता जागस्क है. सही-गलत की पहचान करना जनता खूब जानती है. लगातार दो बड़े नेताओं को यहां की जनता ने धूल चटाने का काम किया है. कहा कि श्री भगत ने विकास की पहिया हो तेज किया है. विकास की सभी कार्यो को गति मिली है. मौके पर लखन टाना भगत, प्रभाकर तिर्की, वनमाली मंडल, नइम अंसारी, कवलजीत सिह, प्रमेश्वर भगत, जहांगीर आलम, मीर आरिफ, सागर वर्मा, अभिषेक मिश्रा, नंदू उरांव रौनक इकबाल, मुस्तफा अंसारी, अवध शाही, ललित उरांव, गफुर अंसारी , अनिल उरांव सहित बुथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










