वन विभाग ने ट्रक समेत 30 बोटा जब्त किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 8:05 PM

विज्ञापन

कोलेबिरा. : कोेलबिरा-बानो मुख्य पथ स्थित बोंगराम ग्राम के समीप अवैध रूप से लकड़ी का 30 बोटा ले जा रहे (709 ट्रक) ट्रक को वन विभाग ने जब्त कर लिया. कोलेबिरा के वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, वनपाल राम कुमार गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान अवैध रूप से सखुआ के 30 बोटा लदा […]

विज्ञापन

कोलेबिरा. : कोेलबिरा-बानो मुख्य पथ स्थित बोंगराम ग्राम के समीप अवैध रूप से लकड़ी का 30 बोटा ले जा रहे (709 ट्रक) ट्रक को वन विभाग ने जब्त कर लिया. कोलेबिरा के वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, वनपाल राम कुमार गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान अवैध रूप से सखुआ के 30 बोटा लदा ट्रक दिखा. ट्रक को रूकने के लिए कहा गया किंतु ट्रक तेजी से चालक भगाने लगा. नव विभाग के अधिकारियों ने ट्रक का पीछा किया.

इसी क्रम में ट्रक बोगराम के पास खेत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. वन विभाग ने उक्त ट्रक व लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में इन दिनों लकड़ी तस्करों सक्रिय हैं. शाम होते ही डोमटोली बरवाडीह पथ, सोकरला-टूटीकेल पथ, टकबा- केउंदपानी पथ एवं अंबाटोली -श्री कोंडेकेरा पथ के अलावे कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ से भारी संख्या में ट्रक एवं ट्रैक्टर से लकड़ी ले जाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola