लीड :6:::: डेढ़ अरब का डैम, फिर भी खेत सूखी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 6:48 PM
लीड :6:::: डेढ़ अरब का डैम, फिर भी खेत सूखी भाजपा जिला अध्यक्ष व किसान मोरचा अध्यक्ष ने अपरशंख डैम का निरीक्षण किये.11 गुम 16 में दायां नहर को देखते विजय मिश्रा व अन्य11 गुम 17 में किसानों से बात करते भाजपा नेताप्रतिनिधि, चैनपुर(गुमला)चैनपुर प्रखंड के नवगाई में डेढ़ अरब रुपये की लागत से अपरशंख […]
लीड :6:::: डेढ़ अरब का डैम, फिर भी खेत सूखी भाजपा जिला अध्यक्ष व किसान मोरचा अध्यक्ष ने अपरशंख डैम का निरीक्षण किये.11 गुम 16 में दायां नहर को देखते विजय मिश्रा व अन्य11 गुम 17 में किसानों से बात करते भाजपा नेताप्रतिनिधि, चैनपुर(गुमला)चैनपुर प्रखंड के नवगाई में डेढ़ अरब रुपये की लागत से अपरशंख जलाशय बना है. इसके बाद भी क्षेत्र की हजारों एकड़ खेत बेजान पड़े हैं. जो फसल लगी है, वह भी सिंचाई के अभाव में मर रही है. यह मामला तब सामने आया, जब भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, किसान मोरचा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रवक्ता अरविंद मिश्र, सतीश गुप्ता व दिनबंधु ने डैम का निरीक्षण किया. डैम के निरीक्षण में पानी लबालब मिला. लेकिन डैम के बगल के खेत में पानी नहीं पहुंच रहा है. डैम के दायां नहर में भी खराबी आ गयी है. कोलकाता से आये मजदूर उसे बना रहे थे. पूछताछ में पता चला कि पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. विजय मिश्रा ने गांव के किसान सखुवा महली से बात की. सखुवा ने बताया कि खेत में पानी नहीं पहुंच रहा है. फसल लगाये थे, वह मर गया. उसने कहा कि 50 डिसमिल में लगा फसल बरबाद हो गया. श्री मिश्र गांव के कई लोगों से बात की. डैम की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली. लेकिन लोगों ने कहा कि यह हाथी का दांत साबित हो रहा है. सरकार ने डैम का पैसा देकर सिर्फ इंजीनियर व ठेकेदारों को कमाने का जरिया बना दिया है. यहां किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है.सीएम को समस्या बतायेंगे : विजयनिरीक्षण के बाद विजय मिश्रा ने कहा कि गुमला से एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा. डैम में जिस प्रकार पैसा खर्च हुआ है. लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है. इसकी जानकारी दी जायेगी. वहीं जलपथ प्रमंडल के इंजीनियर सिर्फ कार्यालय में बैठ कर टेंडर निकाल कर कमीशन खाने में लगे हैं.इंजीनियर पैसा खा रहे हैं : सुरेशसुरेश सिंह ने कहा कि इंजीनियर को जब भी पैसा की जरूरत पड़ती है. ये लोग बेवजह के टेंडर निकाल देते हैं. काम कुछ होता नहीं है. लेकिन ठेकेदार से कमीशन जरूर खा लेते हैं. अगर इसकी जांच हुई तो जलपथ प्रमंडल के कई इंजीनियर नपेंगे. यहां डैम बनाने में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










