मां दुर्गा की प्रतिमा को सजाने में जुटे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 9:04 PM
मां दुर्गा की प्रतिमा को सजाने में जुटे लोग दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर सिमडेगा़ दुर्गापूजा जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे लोग तैयारी में जुटते जा रहे हैं. जिले में दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर जारी है. विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. मां दुर्गा की […]
मां दुर्गा की प्रतिमा को सजाने में जुटे लोग दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर सिमडेगा़ दुर्गापूजा जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे लोग तैयारी में जुटते जा रहे हैं. जिले में दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर जारी है. विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्तिकार सजाने में जुट गये हैं. साथ ही भव्य पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया. बंगाल एवं अन्य राज्यों से आये कलाकार मूर्ति निर्माण का कार्य कर रहे हैं. वहीं ओड़िशा से आये कलाकारों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. शहरी क्षेत्र में सात पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं. उक्त पंडालों को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में प्रिंस चौक, ओमकार समिति झूलन सिंह चौक, रामजानकी मंदिर, गुलजार गली, नीचे बाजार, राम नगर, सामटोली में प्रतिमा निर्माण एवं पंडाल निर्माण करने में लोग जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










