लीड :5:::: कलीसिया के सेवा में समर्पित होते हैं पुरोहित: फादर मरियानुस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:08 PM

विज्ञापन

लीड :5:::: कलीसिया के सेवा में समर्पित होते हैं पुरोहित: फादर मरियानुस फादर सिकंदर के अंतिम मन्नत पर विशेष मिस्सा अनुष्ठानफोटो फाइल:3एसआइएम:13-मिस्सा कराते बिशप,14-उपस्थित विश्वासी,15-मन्नत लेते फादर सिकंदरप्रतिनिधिसिमडेगा़ सेंट मेरीज उच्च विद्यालय में कार्यरत यीशु समाजी फादर सिकंदर केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन की अंतिम मन्नत के अवसर पर धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

लीड :5:::: कलीसिया के सेवा में समर्पित होते हैं पुरोहित: फादर मरियानुस फादर सिकंदर के अंतिम मन्नत पर विशेष मिस्सा अनुष्ठानफोटो फाइल:3एसआइएम:13-मिस्सा कराते बिशप,14-उपस्थित विश्वासी,15-मन्नत लेते फादर सिकंदरप्रतिनिधिसिमडेगा़ सेंट मेरीज उच्च विद्यालय में कार्यरत यीशु समाजी फादर सिकंदर केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन की अंतिम मन्नत के अवसर पर धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. संत अन्ना महागिरजा घर में आयोजित इस मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा व मुख्य उपदेशक रांची प्रोविंस के प्रोविंशियल फादर जोसेफ मरियानुस कुजूर उपस्थित थे. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान मुख्य उपदेशक फादर कुजूर ने कहा कि पुरोहित का जीवन कलीसिया व समाज की सेवा के लिये पूर्णरूप से समर्पित होता है. कलीसिया के लोगों को यीशु ख्रिस्त की शिक्षा के अनुसार मार्ग दर्शन देना पुरोहित की जिम्मेवारी है. कहा कि फादर सिकंदर केरकेट्टा पुरोहित जीवन के अंतिम मन्नत लेने के साथ ही अपने घर परिवार व पूर्वजों के धन एवं संपत्ति के अधिकार से वंचित हो गये. वह जीवन भर यीशु समाजी पुरोहित के रूप में बने रहेंगे एवं लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करेंगे. कहा कि पुरोहिताई जीवन चुनौतियों से भरा होता है. इन चुनौतियों का सामना करने के लिये ईश्वर से संबंध बनाये रखें. ईश्वर हमें साहस व बल प्रदान करता है. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान बलि परिवर्तन के बाद फादर सिकंदर ने बलि-वेदी के समक्ष व प्रोविंशियल के सामने घुटने टेक की आजीवन पुरोहिताई जीवन की अंतिम मन्नत की व्रत दोहरायी. मिस्सा अनुष्ठान से पूर्व सेंट मेरीज इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रवेश नृत्य व गीत के साथ बिशप व अन्य पुरोहितों को बलि वेदी तक लाया गया. मिस्सा अनुष्ठान में फादर रेक्टर लिनुस टेटे, फादर वीजी सह पल्ली पुरोहित तोबियस केरकेट्टा, फादर जोन तिर्की, फादर आइजक टेटे, फादर अजीत सारस, फादर अंथ्रेस ,फादर ब्रुनो, फादर अनुरंजन, फादर शैलेश, फादर विनोद बिलुंग, फादर अजीत डुंगडुंग, फादर सलीम बखला सहित 49 पुरोहितों ने भाग लिया.रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमफादर सिकंदर केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन के अंतिम मन्नत के अवसर पर सेंट मेरीज स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. साथ ही माला पहना कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola