सिसई व बसिया के डॉक्टर प्रखंड नहीं छोड़ें : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2015 9:04 AM
विज्ञापन
गुमला : विकास भवन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग गुमला की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने की. बैठक में प्रखंडवार स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने चैनपुर व रायडीह स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन की बहाली करने का निर्देश दिया. सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ललिता कुमारी को गुमला से […]
विज्ञापन
गुमला : विकास भवन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग गुमला की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने की. बैठक में प्रखंडवार स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने चैनपुर व रायडीह स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन की बहाली करने का निर्देश दिया.
सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ललिता कुमारी को गुमला से रायडीह प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी किये. डायरिया महामारी से बचाव के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आनेवाले गावों में तीन दिन के अंदर ब्लीचिंग डालने, मलेरिया की जांच सही रूप से करने व मलेरिया से किसी भी पीड़ित की मौत नहीं होने के लिए मलेरियारोधी दवा समुचित मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सहिया नहीं होने के कारण टीकाकरण अभियान शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो पाता है.
इसके लिए एडीवी (अल्टरनेटिव वैक्सीन कैरियर) बहाल कर टीकाकरण शत-प्रतिशत कराने व प्रसव पूर्व गर्भवती माताओं की हेमोग्लोबिन व बीपी जांच करा कर एनेमिक गर्भवती माताओं को चिह्नित कर विशेष स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा. ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी आ सके. डीसी ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए जिले के सब सेंटर को संस्थागत प्रसव के लिए सुविधायुक्त बनाने, एएनएम एवं चिकित्सक को कार्य क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया.
डीसी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिसई व बसिया को प्रखंड में निवास करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सीएस डॉ एसएन झा, डीपीएम विजय कुमार, डीएम प्रमोद कुमार, डीडीएम राजीव कुमार, डीपीसी जेवियर एक्का, डॉ हेमंत कुमार, एमवाइसी डॉ योगेश शरण, डॉ डी सुमरई, डॉ बुका उरांव, डॉ बीडी उरांव सहित सभी बीपीएम मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










