दोस्तों के साथ घूमने गया, तालाब में डूबा, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2015 8:45 AM
गुमला : गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी फरहान खान (14) की तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फरहान गुमला के आजाद बस्ती में अपने मामा के घर पर रह कर पढ़ाई कर रहा था. मंगलवार […]
गुमला : गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी फरहान खान (14) की तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फरहान गुमला के आजाद बस्ती में अपने मामा के घर पर रह कर पढ़ाई कर रहा था. मंगलवार को वह अपने दोस्त हसन व नावेद के साथ घूमने निकला था.
वे घूमते हुए करमडीपा बरिसा टोंगरी के समीप स्थित तालाब में नहाने चले गये. नहाने के दौरान ही फरहान गहराई में चला गया और डूब गया. उसी तालाब में हसन व नावेद नहा रहे थे. पर वे बचा नहीं सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










