दुष्कर्म का प्रयास, कूच दिया महिला का चेहरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2015 7:40 AM

विज्ञापन

गुमला : पालकोट थाना के अंबाटोली गांव में गुरुवार शाम नशे में धुत गांव के ही विनन नायक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर पहले महिला की जम कर पिटाई की और फिर चेहरे को पत्थर से कूच दिया. महिला को मरा समझ कर आरोपी विनन भाग निकला, लेकिन वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन
गुमला : पालकोट थाना के अंबाटोली गांव में गुरुवार शाम नशे में धुत गांव के ही विनन नायक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर पहले महिला की जम कर पिटाई की और फिर चेहरे को पत्थर से कूच दिया.
महिला को मरा समझ कर आरोपी विनन भाग निकला, लेकिन वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को देखा और गुमला सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है. जबकि आरोपी दो बच्चों का पिता है. थाने में आरोपी विनन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है.
महिला ने हिम्मत दिखा बचायी इज्जत: तीन बच्चों की मां ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आरोपी विनन से खूब लड़ी.
उसने दरिंदे से अपनी इज्जत तो बचा ली, लेकिन अब जीवन व मौत से जूझ रही है. क्योंकि पत्थर से चेहरा कूचे जाने व पिटाई से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
मुंह बांध कर जंगल की ओर ले गया था : पीड़िता ने बताया कि वह शाम को अकेले घर जा रही थी. तभी रास्ते में विनन मिल गया. वह शराब पीये हुए था. वह कुछ समझ पाती उससे पहले विनन ने उसका चेहरा कपड़े से ढक दिया और सुनसान जंगल की ओर ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म व हत्या करने का प्रयास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola