मेला से लौट रहे पति की मौत, पत्नी घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2015 8:08 AM

विज्ञापन

गुमला : जिले के पालकोट, घाघरा व रायडीह में अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी. जबकि आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पालकोट प्रखंड के करौंदाबेड़ा में लगे शहीद मेला से बाइक से अपने गांव तपकारा लौट रहे एक दंपती पेड़ से टकरा गया. […]

विज्ञापन

गुमला : जिले के पालकोट, घाघरा व रायडीह में अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी. जबकि आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पालकोट प्रखंड के करौंदाबेड़ा में लगे शहीद मेला से बाइक से अपने गांव तपकारा लौट रहे एक दंपती पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में 55 साल के जेरोम केरकेट्टा की मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी फुलकेरिया केरकेट्टा घायल है.

हादसे के बाद घायलों को कोलेबिरा अस्पताल ले जाया जा रहा था. रास्ते में जेरोम ने दम तोड़ दिया. बेटा अशोक केरकेट्टा ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी. इसके बाद थाना से एसआइ पीएस इंदवार व बिगु राम पुलिस बल के साथ तपकारा पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं एक अन्य हादसे में पालकोट में पांच, घाघरा में एक व रायडीह में दो लोग घायल हुए हैं.

मेला से लौटने में दो युवक घायल

पालकोट : सेमरा मोड़ के समीप दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में तर्री ठुठाटोली निवासी विशाल साहू (17 वर्ष) व फसिया ढोढरीटोली निवासी समीर भगत (18 वर्ष) है. दोनों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया. दोनों दोस्त एक ही बाइक से शहीद मेला से लौटने के क्रम में सेमरा मोड़ के समीप गिर गये. वहीं नेवाटोली के समीप हुए सड़क हादसे में अनुराग व अभय घायल हो गये. ये लोग शहीद मेला से घर लौट रहे थे.

मेला जा रहे थे, घायल हो गये

रायडीह : बस स्टैंड के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. घायलों में पवन टोप्पो व अनुज बेक हैं. इनका घर मांझाटोली है. बुधवार को ये लोग बाइक से करौंदाबेड़ा मेला जा रहे थे. तभी बस स्टैंड के समीप टेंपो से टकरा गये. जिससे दोनों घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति ठीक बतायी जा रही है.

दो बॉक्साइट ट्रकों में टक्कर : घाघरा. देवाकी मोड़ के समीप दो बॉक्साइट ट्रकों में गुरुवार दोपहर को सीधी भिड़ंत हुई. इस हादसे में 38 साल के चालक मलिंद्र उरांव घायल हो गया. उसे घाघरा के बाद गुमला रेफर कर दिया गया. ट्रकों की गति तेज थी. जिससे ये हादसा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola