समय पर वापस करें ऋण : डीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2015 8:24 AM

विज्ञापन

गुमला : झारखंड राज्य आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की गुमला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड ग्रामीण बैंक गुमला ने 73 महिला मंडलों के बीच 36 लाख 50 हजार रुपये ऋण वितरण किया. मुख्य अतिथि डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने महिला मंडल की महिलाओं […]

विज्ञापन
गुमला : झारखंड राज्य आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की गुमला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड ग्रामीण बैंक गुमला ने 73 महिला मंडलों के बीच 36 लाख 50 हजार रुपये ऋण वितरण किया. मुख्य अतिथि डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने महिला मंडल की महिलाओं को ऋण का चेक दिया. एक महिला मंडल को 50 हजार रुपये ऋण दिया गया.
डीसी ने कहा कि ऋण आर्थिक स्थिति का विकास करता है. ऋण लेने के बाद महिलाएं ऋण की राशि से कुछ ऐसा काम करें, जिससे आपकी आय हो सके. महिला मंडल सिर्फ बनाने से नहीं होता है, बल्कि उसे आगे तक चलाने का भी जरूरत होती है. इसके लिए महिलाओं को मेहनत करनी होगी. डीसी ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से महिला मंडलों के बीच वितरीत होनेवाले ऋण की राशि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आप इस माह में 73 नहीं, बल्कि 200 महिला मंडलों के बीच ऋण वितरीत करें. साथ ही इसी माह में 500 किसानों को केसीसी भी दें.
इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने 200 महिला मंडलों के बीच ऋण और 500 किसानों के बीच केसीसी वितरण करने की हामी भरी. वहीं डीडीसी चंद्रकिशोर उरांव ने कहा कि ऋण लोगों को विकास से जोड़ने का माध्यम है. लेकिन बैंक जिस तरह से आपको ऋण देकर सहायता कर रहा है. उसी प्रकार समय पर आप ऋण की राशि बैंक को वापस भी करें. डीडीसी ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अंधविश्वास और नशापान है.
महलिाओं से मनरेगा को भी महिला मंडल की योजनाओं से जोड़ने की अपील की. कहा कि हमारी मंशा है कि जब महिला मंडलों की आमसभा होती है तो उसमें मनरेगा के संबंधित कुछ योजनाओं को विशेष रूप से पारित किया जाये. एलडीएम जीतेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि समाज में पुरुषों से ज्यादा महत्व महिलाओं का है. महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.
इस दौरान एलडीएम ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. महिलाओं से बीमा कराने की अपील की. इस अवसर पर डीआरडीए डायरेक्टर रंजना बर्म्मन, परियोजना निदेशक परमेश्वर अग्रवाल, बैंक के चेयरमैन बृज लाल, क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के सीओओ विष्णु पारीदा, प्रकाश कुमार, इरफान आरीफ सहित गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों के झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक व सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola