गुमला : डायन- बिसाही का मामला, पालकोट में बड़े भाई को टांगी से मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2015 7:06 AM

विज्ञापन

पालकोट : पालकोट थाना क्षेत्र के कुटमाडीह गांव निवासी असुर प्रधान (55) की उसके ही छोटे भाई भादो प्रधान ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भादो को गिरफ्तार कर लिया है. उसने कबूल किया है कि उसका बड़ा भाई डायन-बिसाही करके उसकी बहू रतनी देवी को मार दिया. इसलिए उसने […]

विज्ञापन
पालकोट : पालकोट थाना क्षेत्र के कुटमाडीह गांव निवासी असुर प्रधान (55) की उसके ही छोटे भाई भादो प्रधान ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भादो को गिरफ्तार कर लिया है. उसने कबूल किया है कि उसका बड़ा भाई डायन-बिसाही करके उसकी बहू रतनी देवी को मार दिया. इसलिए उसने आक्रोश में अपने बड़े भाई को मार दिया. चौकीदार लालदेव प्रधान ने बताया कि रविवार को दोनों भाई खेत में काम कर रहे थे. तभी दोनों में विवाद हो गया.
असुर प्रधान ने अपने छोटे भाई भादो को कह दिया कि तुम्हारी बहू रतनी को जिस प्रकार डायन-बिसाही करके मारा है, उसी प्रकार तुम्हें व तुम्हारे बेटे को भी मार देंगे. इतना सुनते ही भादो ने टांगी उठाया और असुर के पैर पर वार किया. असुर जमीन पर गिर गया, तो गर्दन काट दिया. घटना की सूचना पर पुलिस गयी और शव को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola