वृद्ध की पत्थर से कूच कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2015 6:53 AM
विज्ञापन
भरनो. भरनो थाना क्षेत्र के दतिया मिरचाटोली गांव में शुक्रवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने गांव के ही पूरन गोप (55 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने पहले उसे पत्थर से कुचल कर मार डाला, इसके बाद शव को महरा कुदरा डैम में फेंक दिया. शनिवार की सुबह को डैम के समीप […]
विज्ञापन
भरनो. भरनो थाना क्षेत्र के दतिया मिरचाटोली गांव में शुक्रवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने गांव के ही पूरन गोप (55 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने पहले उसे पत्थर से कुचल कर मार डाला, इसके बाद शव को महरा कुदरा डैम में फेंक दिया. शनिवार की सुबह को डैम के समीप से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.
हत्या की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन पुलिस के प्रथम अनुसंधान के अनुसार डायन-बिसाही या फिर पुराने विवाद को लेकर पूरन की हत्या की गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूरन गांव के डुडि़या बाजार गया था. इसके बाद वह नहीं लौटा. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. पूरन पेशे से मजदूर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










