अपराधियों को पकड़ा पीटा, पुलिस को सौंपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2015 7:44 AM

विज्ञापन

देवाकी के समीप लोगों से लूटपाट कर रहे थे दोनों अपराधी. घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी के समीप सोमवार को दिनदहाड़े लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. पहले जम कर पिटाई की, इसके बाद पुुलिस को सौंप दिया. अपराधियों के पास से एक पिस्तौल भी मिला है. अपराधियों में […]

विज्ञापन
देवाकी के समीप लोगों से लूटपाट कर रहे थे दोनों अपराधी.
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी के समीप सोमवार को दिनदहाड़े लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. पहले जम कर पिटाई की, इसके बाद पुुलिस को सौंप दिया. अपराधियों के पास से एक पिस्तौल भी मिला है. अपराधियों में घाघरा प्रखंड के अरंगी गांव निवासी विशेश्वर सिंह व बिशुनपुर प्रखंड के कुंबाटोली निवासी करण उरांव हैं.
ग्रामीणों की पिटाई से दोनों को गंभीर हैं. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर इलाज करा रही है. जानकारी के अनुसार इटकीरी गांव के श्रवण लोहरा, दिलीप महली व संजय महली अपने गांव जा रहे थे. तभी देवाकी के समीप सुनसान जगह देख कर अपराधियों ने तीनों को रोक लिया. इनके सारे पैसे लूट लिये और भगा दिया. कुछ दूर जाने के बाद लूटपाट के शिकार लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.
इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए खदेड़ना शुरू किया. दोनों अपराधी आदर की ओर मुख्य मार्ग से भागने लगे. तभी आदर कैंप के आइआरबी के जवानों ने दोनों अपराधियों को रोक लिया. तबतक ग्रामीण वहां पहुंच गये और दोनों को अपने कब्जे में लेकर पिटाई करने लगे. जब दोनों अपराधी लहुलुहान हो गये तो दोनों को ग्रामीणों ने आइआरबी के जवानों को सौंप दिया. ऐसे जब अपराधी की पिटाई हो रही थी तो जवान बचाने का प्रयास किये. लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण उन्हें पिटाई से नहीं रोक सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola