सरकार हर मोरचे में फेल : केडी सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2015 7:43 AM
गुमला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गुमला जिला परिषद की बैठक सोमवार को कॉमरेड सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य सचिव केडी सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने गुमला जिले में भाकपा के संगठन की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के कार्यो की जानकारी सदस्यों को दी. कहा कि सरकार […]
गुमला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गुमला जिला परिषद की बैठक सोमवार को कॉमरेड सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य सचिव केडी सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने गुमला जिले में भाकपा के संगठन की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के कार्यो की जानकारी सदस्यों को दी. कहा कि सरकार हर मोरचे पर फेल है.
जिस मकसद से सरकार बनी है, उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. पूंजीवाद हावी हो गया है. किसान मजदूरों के हित के बारे में कोई नहीं सोच रहा. एक सितंबर को किसान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इस दिन आमसभा आयोजित करने के बाद डीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा. दो सितंबर को मजदूरों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगा. जिला मंत्री बसंत गोप ने कहा कि भाकपा शुरू से ही इस क्षेत्र में जनता के हक व अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते आयी है. अगर कोई समस्या है तो किसान मजदूर भाई आगे आयें. भाकपा उनके लिए आंदोलन करेगी. मौके पर बुधु टोप्पो, दिगंबर बड़ाइक, विनोद केरकेट्टा, इंदु कुमारी एक्का आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










