गुमला : पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2015 7:49 AM
विज्ञापन
गुमला : शहर के दुंदुरिया मिशन चौक से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीएलएफआइ के एरिया कमांडर संदीप गोप उर्फ काड़ा गोप को पकड़ा. उसके पास से पिस्तौल, चार गोली व मोबाइल मिला है. बुधवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. बाजार में पिस्ताैल लेकर घूम रहा था : मंगलवार […]
विज्ञापन
गुमला : शहर के दुंदुरिया मिशन चौक से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीएलएफआइ के एरिया कमांडर संदीप गोप उर्फ काड़ा गोप को पकड़ा. उसके पास से पिस्तौल, चार गोली व मोबाइल मिला है. बुधवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
बाजार में पिस्ताैल लेकर घूम रहा था : मंगलवार को संदीप काे बाजार में कुछ लाेगाें ने पिस्ताैल के साथ देखा. वह टाटा मैजिक से अपने घर सतपारा घट्ठा जा रहा था. दुंदुरिया मिशन चौक के समीप कुछ युवकों के सहयोग से पुलिस ने वाहन को रुकवाया. लोगाें ने पहले उसकी जम कर पिटाई की. फिर पुलिस को सौंप दिया. ईंट भट्ठा के मुंशी जुम्मन खान ने संदीप गोप के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दो माह पहले चेन्नई से लौटा है : संदीप ने पुलिस को बताया कि गुमला में कुछ काम नहीं मिलने पर वह चेन्नई चला गया था. वहां गाड़ी चालक का काम करता था. दो माह पहले वह चेन्नई से लौटा था. इसके बाद उसे पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मिट्ठू गोप ने बुलाया. मिट्ठू के कहने पर उसे एरिया कमांडर बना दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










