गुमला में व्यवसायी को गोली मारी, गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2015 2:06 AM

विज्ञापन

गुमला. ‍गुमला के जाने-माने ईंट भट्ठा व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद को शनिवार शाम 7.30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी. उन्हें कमर और सीने में दो गोलियां मारी गयी हैं. गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक गोली निकाल दी है. श्यामलाल प्रसाद को गंभीर अवस्था में रांची रेफर किया गया है. सूचना मिलने के बाद […]

विज्ञापन
गुमला. ‍गुमला के जाने-माने ईंट भट्ठा व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद को शनिवार शाम 7.30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी. उन्हें कमर और सीने में दो गोलियां मारी गयी हैं. गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक गोली निकाल दी है. श्यामलाल प्रसाद को गंभीर अवस्था में रांची रेफर किया गया है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामजे की जांच में जुट गयी है. घायल श्यामलाल ने पुलिस को बताया है कि शंकर प्रधान सहित तीन अपराधियों ने उन पर हमला किया. अपराधी पहाड़ी चीता गिरोह के हैं.
कैसे घटी घटना
बताया जाता है कि श्यामलाल गुमला से अपने घर डुमरडीह बाइक में सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गणेशपुर डीपा के समीप पीछा कर गोली मार दी. जिस स्थान पर घटना घटी, वहां से कई लोग गुजर रहे थे. लोगों ने ही उन्हें गुमला अस्पताल पहुंचाया.
सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में व्यवसायी, ठेकेदार व क्रशर मालिक अस्पताल पहुंचे. गुमला चेंबर ने भी घटना की निंदा की है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
पहले भी हमला, इंजीनियर की चली गयी थी जान
दो साल पहले भी श्यामलाल पर संत जोसेफ अस्पताल उर्मी के सामने हमला हुआ था. उस समय श्यामलाल के साथ नगरपालिका के सहायक अभियंता अर्जुन प्रसाद मौजूद थे. घटना में अर्जुन प्रसाद की मौत हो गयी थी. इलाज के बाद श्यामलाल की स्थिति में सुधार हुआ था. घटना में पहाड़ी चीता गिरोह का हाथ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola