गुमला में महिला की अंगुली काटी, फिर गला रेत दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2015 2:05 AM

विज्ञापन

गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र के भरदा चमारटोली गांव की सुकरो देवी (55) की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पहले हाथ की चार अंगुली काटी, फिर धारदर हथियार से गला रेत दिया. सुकराे के पति चुनदा उरांव ने घर में छिप कर जान बचायी. पुलिस को शनिवार की सुबह घटना की […]

विज्ञापन
गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र के भरदा चमारटोली गांव की सुकरो देवी (55) की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पहले हाथ की चार अंगुली काटी, फिर धारदर हथियार से गला रेत दिया. सुकराे के पति चुनदा उरांव ने घर में छिप कर जान बचायी. पुलिस को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
चुनदा ने बताया कि सुकरो घर के बरामदे में सोयी हुई थी. चार लाेग दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे. सुकरो को जगा कर उसकी हत्या कर दी. उसने बताया कि हथियारबंद लाेग उग्रवादी थे. सुकरो की हत्या क्यों व किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola