बारिश से खेती बरबाद किसान चिंतित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2015 8:43 AM

विज्ञापन

भारी बारिश के कारण करमटोली नदी का पुल बहने से किसानों के खेतों में पानी घुसा गुमला : गुमला में भारी बारिश से गुमला प्रखंड स्थित तेलगांव पंचायत के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. बारिश ने कई किसानों के धान की खेती बरबाद कर दिया. वहीं तेलगांव पंचायत के करमटोली नदी का […]

विज्ञापन

भारी बारिश के कारण करमटोली नदी का पुल बहने से किसानों के खेतों में पानी घुसा

गुमला : गुमला में भारी बारिश से गुमला प्रखंड स्थित तेलगांव पंचायत के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. बारिश ने कई किसानों के धान की खेती बरबाद कर दिया.

वहीं तेलगांव पंचायत के करमटोली नदी का पुल पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे नदी का पानी किसानों के खेतों में जा घुसा. खेत में तेलगांव, बेलगांव व करमटोली के पचवा उरांव, बंधन उरांव, तरुण मिंज, वासु उरांव, लोहरा मुंडा, धनराज मुंडा, पौलुस मिंज, सुकरा पहान, रामलखन सिंह सहित कई किसानों ने धान की खेती की थी, जो बरबाद हो गया.

इनमें से अधिकतर किसानों ने कर्ज लेकर खेती-बारी शुरू की है. शुक्रवार को कई किसान अपने खेत के मेढ़ पर चिंतित अवस्था में बैठ क र अपनी खेतों को देख रहे थे. किसान पचवा उरांव दु:खी मन से कहा कि तीन एकड़ भूमि पर खेती किये हैं. कर्ज लेकर पूरा घर-परिवार बहुत ही मेहनत से खेती-बारी शुरू किये थे. लेकिन भारी बारिश ने सब तबाह कर दिया. अब इस स्थिति में प्रशासन का ही सहारा है कि वह मुआवजा दे. ताकि पुन: खेती-बारी का काम शुरू कर सके. इसी तरह अन्य कई किसानों का भी यही हाल है.

आकलन कर मुआवजा दिया जायेगा : सीओ

बारिश के कारण करमटोली नदी का पुल बहने से तेलगांव पंचायत के कई किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है. इस संबंध में पीड़ित किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. किसानों द्वारा आवेदन देने के बाद आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जायेगी. उसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola