5000 महिलाओं को नारी शक्ति का सम्मान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2015 8:51 AM

विज्ञापन

विकास भारती बिशुनपुर ने किया नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गुमला/बिशुनपुर : विकास भारती बिशुनपुर अपने कार्य के अनुरूप गुरुवार को एक इतिहास रच गयी. एक ही दिन में 500 महिला मंडल की 5000 महिलाओं को नारी शक्ति के सम्मान से सम्मानित की. विकास भारती परिसर में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने […]

विज्ञापन
विकास भारती बिशुनपुर ने किया नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
गुमला/बिशुनपुर : विकास भारती बिशुनपुर अपने कार्य के अनुरूप गुरुवार को एक इतिहास रच गयी. एक ही दिन में 500 महिला मंडल की 5000 महिलाओं को नारी शक्ति के सम्मान से सम्मानित की. विकास भारती परिसर में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया.
पहली बार घोर नक्सल प्रभावित गुमला की धरती (बिशुनपुर) में पहुंची राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा विकास, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को देखा.
काफी प्रभावित हुईं. मौसम खराब होने के बावजूद 9.30 बजे ही राज्यपाल हेलीकॉप्टर से बिशुनपुर पहुंची. महिला राज्यपाल को देख कर जनजाति बहुल गुमला, लोहरदगा व लातेहार जिला की महिलाएं गदगद दिखी. राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया. मंचीय कार्यक्रम के दौरान जब राज्यपाल ने भाषण शुरू किया, तो सभी लोग एकाग्र होकर उन्हें सुन रहे थे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था. मंच का संचालन रंजना ने की.
सिनगी दई को मैं नमन करती हूं : राज्यपाल
राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा कि मैं सिनगी दई को नमन करती हूं. वीर बिरसा मुंडा, चांद-भैरव, तिलका मांझी, जतरा टाना भगत, शहीद अलबर्ट एक्का, जिन्होंने देश व झारखंड के लिए बलिदान दिये हैं, उन्हें मैं श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं. कहा कि दूसरों की भलाई करने जैसा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है. दूसरे को प्रकाश देने के लिए किसी को जलना पड़ता है.
अंधेरे को दूर करने के लिए तेल खत्म हो जाता है. रूई जल कर राख हो जाता है, लेकिन इससे प्रकाश दूसरे को मिलता है. महिला मंडल को आगे लाने के लिए सब कुछ अशोक भगत ने समर्पण कर दिया. जिस प्रकार नदी अपना पानी नहीं पीती, वृक्ष खुद छांव नहीं लेता, सच मायने में वही जिंदगी में सही तरीके से जीता है. विकास भारती संस्था बधाई का पात्र है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola