..ईद व रथमेला पर्व शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2015 7:06 PM
15 गुम 16 में शांति समिति की बैठक में लोगप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना परिसर में बुधवार को ईद व रथमेला पर्व के मददेनजर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुनील चंद्रा ने की. बैठक में दोनों पर्व को शांति पूर्वक व भाईचारगी माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही ईद व रथ मेला […]
15 गुम 16 में शांति समिति की बैठक में लोगप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना परिसर में बुधवार को ईद व रथमेला पर्व के मददेनजर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुनील चंद्रा ने की. बैठक में दोनों पर्व को शांति पूर्वक व भाईचारगी माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही ईद व रथ मेला के अवसर पर नपं उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन को शहर में लगे कचरों की सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बातें कहीं. साथ ही ईद पर्व के अवसर विभिन्न मसजिदों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की बातें कही गयी. बैठक में रथमेला के अवसर पर शहर में मालवाहक ट्रकों का परिचालन दोपहर एक बजे के बाद से बंद रखा गया है. साथ ही मेला नियंत्रण व सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी चौक चौराहों में पुलिस बल तैनात करने की मांग की गयी है. जिसे थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की बातें कहीं. मौके पर सदर सलीम खान, नुरूल होदा, आशिक अंसारी, पार्षद शैल मिश्रा, सीता देवी, ललिता गुप्ता, सानू बहादुर, कृष्णा राम, हेमलता देवी, निर्मल गोयल, कौशलेंद्र जमुआर, शहजाद अनवर, दीपनारायण उरांव, जसवंत कौर, जेई सत्यप्रकाश, मुखिया अरूणा एक्का, रामशंकर राम, मो. शमीम वारसी सहित अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










