:::: क ांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बने अभय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2015 9:08 PM

विज्ञापन

14 गुम 28 में माला पहनाते कांग्रेस नेता.बसिया. प्रखंड कांग्रेस कमेटी बसिया की बैठक वन विश्रामागार में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्षता जगदेव नायक ने की. बैठक में पूर्व विधायक गीताश्री उरांव उपस्थित थीं. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक बन बिहारी भगत व अजीत गुडि़या ने […]

विज्ञापन

14 गुम 28 में माला पहनाते कांग्रेस नेता.बसिया. प्रखंड कांग्रेस कमेटी बसिया की बैठक वन विश्रामागार में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्षता जगदेव नायक ने की. बैठक में पूर्व विधायक गीताश्री उरांव उपस्थित थीं. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक बन बिहारी भगत व अजीत गुडि़या ने प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया. जिसमें कुल पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. जिसमें अभय चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, जगदेव नायक, सीताराम साहू व ज्योति लकड़ा थे. चुनाव में पंचायत अध्यक्षों के मंतव्य के आधार पर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभय चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है. उस पर खरा उतरना होगा. साथ ही गांव गांव व पांव पांव के कार्यक्रम को संगठन विस्तार के बाद गांव गांव पहुंचायेंगे. मौके पर रोशन बारवा, मुमतजीर खान, कमलेश नायक, केले उरांव सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola