जेबियर हाउस ने खिताब पर जमाया कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2015 8:07 PM

विज्ञापन

: संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस पर फुटबॉल मैच.14 गुम 19 में विजेता व उपविजेता टीम.प्रतिनिधि, गुमलासंत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस (31 जुलाई) के अवसर पर इग्नासियुस स्कूल में अंतरवर्गीय फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेबियर हाउस ने फाबेर हाउस को संघर्षपूर्ण व रोमांचक मुकाबले में […]

विज्ञापन

: संत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस पर फुटबॉल मैच.14 गुम 19 में विजेता व उपविजेता टीम.प्रतिनिधि, गुमलासंत इग्नासियुस लोयोला पर्व दिवस (31 जुलाई) के अवसर पर इग्नासियुस स्कूल में अंतरवर्गीय फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेबियर हाउस ने फाबेर हाउस को संघर्षपूर्ण व रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. मैच के पहले हाफ में ही राजा कच्छप ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. रेफरी की भूमिका में एडिट उरांव, अजय इंदवार एवं शिशिर हस्सा पूर्ती ने निभायी. वहीं सीनियर वर्ग का अंतिम लीग मैच लोयोला हाउस और फाबेर हाउस के बीच में खेला गया. जिसमें लोयोला हाउस 2-0 से विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश किया. विजेता टीम की ओर से नवीन केरकेट्टा ने मैच के पहले हाफ में एक एवं दूसरे हाफ में फिर एक गोल किया. मैच के रेफरी अनुरंजन मिंज, गोडविन एक्का एवं अशोक टोप्पो थे. जबकि इंटरमीडिएट बालक वर्ग का अंतिम लीग मैच विज्ञान संकाय और कला संकाय के बीच में खेला गया. जिसमें कला संकाय ने एकतरफा मुकाबले में यह मैच 3-0 से जीत लिया. विजेता टीम की ओर से प्रदीप लकड़ा, विशाल मिंज एवं आसिफ अली ने एक-एक गोल किया. मैच के रेफरी अजय, विनीत एवं गोविंद थे. सीनियर वर्ग एवं इंटरमीडिएट बालक वर्ग का फाइनल मैच 15 जुलाई को दिन के 12़.45 बजे खेला जायेगा. मौके पर फादर इरेनसियुस मिंज, फादर फ्लोरेंस गुडि़या, फादर मनोहर खोया, फादर प्रफुल एक्का, अजीता लकड़ा, नेम्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola