::::: रांची विवि का स्थापना दिवस मनाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 7:04 PM
11 गुम 24 में पौधरोपण करते लोग.सिसई. रांची विश्वविद्यालय रांची का 55वां स्थापना दिवस समारोह बीएन जालान कॉलेज सिसई में शनिवार को पौध रोपण कर मनाया गया. मनोविज्ञान के अध्यक्ष डॉ कृष्णा प्रसाद साहू ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार नालंदा, विक्रम शीला, तक्षशीला जैसे विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. जिसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा […]
11 गुम 24 में पौधरोपण करते लोग.सिसई. रांची विश्वविद्यालय रांची का 55वां स्थापना दिवस समारोह बीएन जालान कॉलेज सिसई में शनिवार को पौध रोपण कर मनाया गया. मनोविज्ञान के अध्यक्ष डॉ कृष्णा प्रसाद साहू ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार नालंदा, विक्रम शीला, तक्षशीला जैसे विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. जिसका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. उसी परंपरा के अनुसार रांची विश्वविद्यालय की स्थापना सन 1960 ई में हुई है. जो झारखंड में उच्च शिक्षा का द्वार खोला. एनएसएस समन्वयक डॉ मोहन गोप ने नागपुरी गीत के माध्यम से छात्रों के बीच शिक्षा के संबंध में जानकारी दी. मौके पर प्रो दुती साहू, प्रो प्रकाश लाल, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो मांगे उरांव, प्रो चंद्र भूषण किशोर, लोयो उरांव, बलि साहू, दिनेश साहू, गंदिरा उरांव, घासी उरांव व प्रधान कुमार सहित सभी कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










