स्पीकर ने अस्पताल का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 7:04 PM
11 गुम 22 में निरीक्षण करते स्पीकरसिसई. स्पीकर दिनेश उरांव ने शनिवार को रेफरल अस्पताल सिसई का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में स्पीकर ने मरीज वार्ड, दवाई की स्थिति, रख-रखाव एवं सफाई की जांच की. साथ ही वार्ड के मरीजों से मिल कर उनका हाल-चाल जाना. निरीक्षण के उपरांत स्पीकर ने अस्पताल के […]
11 गुम 22 में निरीक्षण करते स्पीकरसिसई. स्पीकर दिनेश उरांव ने शनिवार को रेफरल अस्पताल सिसई का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में स्पीकर ने मरीज वार्ड, दवाई की स्थिति, रख-रखाव एवं सफाई की जांच की. साथ ही वार्ड के मरीजों से मिल कर उनका हाल-चाल जाना. निरीक्षण के उपरांत स्पीकर ने अस्पताल के प्रभारी व कर्मियों से अस्पताल की समस्या की जानकारी ली. प्रभारी डॉ नमिता लकड़ा ने कहा कि अस्पताल एवं आवास भवन काफ ी जर्जर स्थिति में है. जिससे काफी परेशानी होती है. एवं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है. कर्मियों ने कहा कि परिवार कल्याण विभाग के दस कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है. जिससे वे भुखमरी की कगार पर है. समस्याओं से रू-ब-रू होने के बाद स्पीकर ने समाधान करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










