माओवादियों ने की शैलेश की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 6:04 PM
पुलिस मुखबिरी के आरोप में शैलेश मारा गयाहोमगार्ड जवान प्रवीण तिवारी भी निशाने परप्रतिनिधि, गुमलागुमला के समाज सेवी शैलेश तिवारी की भाकपा माओवादियों ने हत्या की है. इसकी जिम्मेवारी शनिवार को दूरभाष पर जोनल कमेटी के सचिव सिलवेस्टर उर्फ शक्ति ने लिया है. पुलिस मुखबिरी के आरोप में शैलेश की हत्या की गयी है. उसके […]
पुलिस मुखबिरी के आरोप में शैलेश मारा गयाहोमगार्ड जवान प्रवीण तिवारी भी निशाने परप्रतिनिधि, गुमलागुमला के समाज सेवी शैलेश तिवारी की भाकपा माओवादियों ने हत्या की है. इसकी जिम्मेवारी शनिवार को दूरभाष पर जोनल कमेटी के सचिव सिलवेस्टर उर्फ शक्ति ने लिया है. पुलिस मुखबिरी के आरोप में शैलेश की हत्या की गयी है. उसके बाद माओवादियों ने उसका भतीजा व होमगार्ड जवान प्रवीण तिवारी को भी पुलिस का मुखबिर बताया है. उसे भी मारने की धमकी दी है. यहां बता दें कि गत दिनों माओवादी के सबजोनल कमांडर प्रसाद लकड़ा की चैनपुर इलाके से गिरफ्तारी में प्रवीण भी पुलिस टीम में शामिल था. इसके बाद से प्रवीण माओवादियों के निशाने पर आ गया था. इसी के प्रतिशोध में पहले माओवादियों ने प्रवीण के चाचा शैलेश की हत्या की है. शक्ति ने बताया कि शैलेश तिवारी को मारने की योजना पहले से बनी थी. संगठन के दो सदस्य मोटरसाइकिल से गये थे और उसको गोली मारी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को जब शैलेश तिवारी टेंपो से गुमला से अपने घर खरका जा रहा था. उस समय बाइक सवार दो युवकों ने पीछा करके डेवीडीह के समीप उसको गोली मार दी थी. टेंपो चालक व सवारी जब तक शैलेश को लेकर गुमला अस्पताल आते. उसकी मौत हो गयी थी.मोबाइल नंबर चेंज कर लिया थासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश तिवारी को पहले से धमकी मिल रही थी. इसलिए वह अपना मोबाइल नंबर चेंज कर लिया था. वह अपना नया नंबर लिया था. लेकिन जो नजदीकी थे, उन्हीं लोगों को वह सिर्फ नंबर दे रहा था. कुछ महीनों से शैलेश टोटो में किराये का मकान लेकर रह रहा था. कभी-कभी वह अपने घर खरका जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










