आय-व्यय के लिए नयी समिति का गठन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 9:06 PM
बसिया. प्रखंड के कोनवीर गांव में ग्रामीण पेयजल के तहत जलमीनार विगत दो माह से मशीन में आयी तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है. इस निमित कोनवीर पंचायत भवन में बैठक हुई. बैठक में पेयजल समिति का आय व्यय का हिसाब ग्रामीणों ने मांग की. समिति द्वारा आय-व्यय का ब्योरा बताने में असमर्थता […]
बसिया. प्रखंड के कोनवीर गांव में ग्रामीण पेयजल के तहत जलमीनार विगत दो माह से मशीन में आयी तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है. इस निमित कोनवीर पंचायत भवन में बैठक हुई. बैठक में पेयजल समिति का आय व्यय का हिसाब ग्रामीणों ने मांग की. समिति द्वारा आय-व्यय का ब्योरा बताने में असमर्थता जाहिर की गयी. बैठक में पुरानी समिति को छोड़ आय-व्यय का ब्योरा रखने के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें नंद कुमार पांडेय, रामदयाल साहू, गोपाल साहू, कामिल मिंज व अमृता देवी को मनोनीत किया गया. मौके पर बुधराम भगत, शरद चंद्र होता, पंकज साहू, प्रदुमन सिंह, आलोक जायसवाल, पुरुषोतम कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










