ePaper

डीएवी के 50 से खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाइ

Updated at : 14 Oct 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी के 50 से खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाइ

डीएवी के 50 से खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाइ

विज्ञापन

गुमला. डीएवी स्पोर्ट्स 2025 में स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में डीएवी गुमला के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 से अधिक खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है. इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह हुआ. प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एक दिन के अभ्यास से चमत्कारी परिणाम नहीं आता है. इसके लिए मेहनत, लगन व समर्पण की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि डीएवी गुमला के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. इनमें फुटबॉल बालिका अंडर 14 व 17, फुटबॉल अंडर 14 बालक, खो-खो बालिका अंडर 14 व 19, रोप स्कीपिंग बालिका तथा बालक और रेसलिंग तथा एथलेटिक्स शामिल हैं. मौके पर एसके पटनायक, करमवीर, कौशल किशोर महाराज, एस्कॉर्ट्स पूजा कुमारी, हर्षिता, मिथिलेश कुमार दुबे, पूजा शुक्ला, सीसीए इंचार्ज संजुक्ता खटुआ उपस्थित थे.

एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा शुरू

पालकोट. प्रखंड स्थित बस पड़ाव के समीप साहू कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का उद्घाटन बीडीओ विजय उरांव व प्रमुख सोनी लकड़ा ने किया. मौके पर संचालक प्रकाश कुमार महतो, अंबुज सिंह, अभिषेक कुमार, नकूल साहू, हरीश प्रजापति, मुखिया पूनम एक्का आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola