लीड के साथ::4::: मकुंद के पास कई लड़कियां फंसी हैं : सीडब्ल्यूसी

Updated:
विज्ञापन

सुकरू ने कहा : अनीमा कुमारी मार्च माह से गायब है.विश्राम ने कहा : उसकी पत्नी को दिल्ली में बेचा गया है.22 गुम 7 में अनिमा कुमारी.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया प्रखंड के मकुंद बड़ाइक दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. उसके पास जिले की 20 से अधिक नाबालिग लड़कियां फंसी हुई है. मकुंद सभी लड़कियों को विभिन्न […]

विज्ञापन

सुकरू ने कहा : अनीमा कुमारी मार्च माह से गायब है.विश्राम ने कहा : उसकी पत्नी को दिल्ली में बेचा गया है.22 गुम 7 में अनिमा कुमारी.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया प्रखंड के मकुंद बड़ाइक दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. उसके पास जिले की 20 से अधिक नाबालिग लड़कियां फंसी हुई है. मकुंद सभी लड़कियों को विभिन्न स्थानों पर काम करा रहा है और पैसा खुद उठा रहा है. यह जानकारी सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख नारायण सिंह, संजय कुमार भगत, डॉ अशोक मिश्रा व धनंजय मिश्रा ने दी. सदस्यों के अनुसार पालकोट प्रखंड के बंगरू तेतरटोली गांव की पोकली कुमारी इस क्षेत्र की लड़कियों को ठग कर दिल्ली ले जाती है. इसके बाद वह अपने जीजाजी मकुंद के प्लेसमेंट एजेंसी को दे देती है. इसके बाद सभी लड़कियों को बेचा जाता है. इस संबंध में विश्राम सोरेंग ने सीडब्ल्यूसी को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी कुसूम सोरेंग को पोकली ठग कर दिल्ली ले गयी है. इसके बाद से उसकी पत्नी का कहीं सुराग नहीं मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर सुकरू बड़ाइक ने सीडब्ल्यूसी को ज्ञापन सौंप कर विश्राम की पत्नी कुसूम पर अपनी बेटी 12 वर्षीय अनीमा कुमारी को दिल्ली में बेचने का आरोप लगाया है. अनीमा पोकली की बहन है. इस संबंध में सीडब्ल्यूसी सदस्य अलख सिंह ने कहा कि अभी हमारे पास दोनों पक्षों की ओर से आवेदन आया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola