ग्रामीणों के दबाव में भागे अपराधी, व्यवसायी मुक्त

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की रात को पशु सह चायपत्ति व्यवसायी का हुआ था अपहरण.प्रतिनिधि, गुमलागुमला सदर थाना के खरका गांव से अज्ञात अपराधियों ने लुटो गांव के पशु सह चायपत्ति व्यवसायी मोहम्मद एजाज अंसारी का अपहरण कर लिया. लेकिन ग्रामीणों के दबाव व पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद अपराधी व्यवसायी को छोड़ कर भाग गये. रात […]

विज्ञापन

शनिवार की रात को पशु सह चायपत्ति व्यवसायी का हुआ था अपहरण.प्रतिनिधि, गुमलागुमला सदर थाना के खरका गांव से अज्ञात अपराधियों ने लुटो गांव के पशु सह चायपत्ति व्यवसायी मोहम्मद एजाज अंसारी का अपहरण कर लिया. लेकिन ग्रामीणों के दबाव व पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद अपराधी व्यवसायी को छोड़ कर भाग गये. रात को एजाज को सकुशल बरामद कर लिया गया है. दो घंटे तक एजाज अपराधियों के कब्जे में रहा था. जानकारी के अनुसार एजाज शनिवार को गुमला बाजार आया था. यहां से वह अपने कुछ साथियों के साथ टेंपो में बैठक र अपने घर लुटो लौट रहा था, तभी खरका के पास दो अज्ञात युवक पहुंचे और एजाज को बुला क र एक किनारे ले गये. इसके बाद उसका सुराग नहीं मिल रहा था. यह बात रात को ही पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. लगभग 100 की संख्या में ग्रामीण खरका गांव पहुंचे और अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की. तब तक सूचना पर गुमला थाना प्रभारी हरदीप पी जनार्दन भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये. आठ बजे से रात दस बजे तक एजाज की तलाशी शुरू हुई. लगभग दस बजे सुनसान जगह पर एजाज को छोड़ कर अपराधी भाग गये. बताया जा रहा है कि अपराधी को तुरंत ही ग्रामीणों ने घेर लिया. इस कारण अपराधियों को वहां से भागना पड़ा. थाना प्रभारी हरदीप ने बताया कि ग्रामीणों के कारण अपराधियों को भागना पड़ा और व्यवसायी को मुक्त करा लिया गया. जांच पड़ताल में पता चला है कि आपसी दुश्मनी के कारण ही कुछ लोगों ने उन्हें अगवा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola