संरक्षक शशिकांत व अध्यक्ष बने संत उरांव
बसिया. पड़हा भवन बसिया में रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा संचालन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता संत कुमार भगत ने की. बैठक में आदिवासी समुदाय में व्याप्त नशापान, अंधविश्वास, सामाजिक विषमता, कुरीतियों एवं समाज को नयी दिशा देने के लिए धार्मिक व आध्यात्मिक विषय पर चर्चा की. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया […]
बसिया. पड़हा भवन बसिया में रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा संचालन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता संत कुमार भगत ने की. बैठक में आदिवासी समुदाय में व्याप्त नशापान, अंधविश्वास, सामाजिक विषमता, कुरीतियों एवं समाज को नयी दिशा देने के लिए धार्मिक व आध्यात्मिक विषय पर चर्चा की. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें संरक्षक शशिकांत भगत, निकोलस मुंडा व कार्तिक भगत, अध्यक्ष संत कुमार उरांव, उपाध्यक्ष बिरसमुनी उरांव, महासचिव मोहर उरांव, संगठन सचिव ललित उरांव, संगठन सह सचिव राहुल मिंज, प्रचार सचिव रंथू उरांव, सांस्कृतिक कार्यक्रम सचिव मनोहर उरांव व सह सचिव चंपू उरांव, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर भगत, सचिव सोमरा खडि़या को मनोनीत किया गया. मौके पर शनिचर उरांव, पूनम उरांव, देवेंद्र भगत, बिहारी उरांव, भोगे भगत, जयराम भगत सहित समाज के कई सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










