ुक्राइम कंट्रोल के लिए शहर को पांच बीट में बांटा गया
प्रतिनिधि, गुमला. गुमला शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए शहरी क्षेत्र को पुलिस ने पांच बीट में बांटा है. हरेक बीट में पुलिस अधिकारी व जवान है. बीट के वरीय पदाधिकारी का काम अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखना है. एक एक घर की जानकारी के अलावा उस क्षेत्र में रहने वाले क्रिमनल की […]
प्रतिनिधि, गुमला. गुमला शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए शहरी क्षेत्र को पुलिस ने पांच बीट में बांटा है. हरेक बीट में पुलिस अधिकारी व जवान है. बीट के वरीय पदाधिकारी का काम अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखना है. एक एक घर की जानकारी के अलावा उस क्षेत्र में रहने वाले क्रिमनल की गतिविधि के बारे में भी पता करना है. अपराध नियंत्रण के लिए सभी पांचों पुलिस बीट सक्रिय हो गये हैं और काम भी शुरू कर दिया गया है. वहीं हरेक बीट को एक साइरन युक्त मोटर साइकिल भी दी गयी है. पुलिस बीट में काम कर रहे कुछ अधिकारियों ने कहा कि अपने क्षेत्र में पूरी तरह चौकस होकर काम करना है. जिससे जनता को सुरक्षा दिया जा सके. एसपी भीमसेन टुटी की मंशा है कि गुमला के लोग भयमुक्त रहंे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










