मिल कर पर्यावरण बचाये : महेंद्र

Updated:
विज्ञापन

5 गुम 9 में पौधारोपण करते महेंद्र व अन्यप्रतिनिधि, बिशुनपुरविकास भारती बिशुनपुर के ज्ञान निकेतन परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत थे. मौके पर 155 विद्यार्थी व 190 महिला पुरुष के बीच पौधों का वितरण किया गया. वहीं सभी लोगों से अपने […]

विज्ञापन

5 गुम 9 में पौधारोपण करते महेंद्र व अन्यप्रतिनिधि, बिशुनपुरविकास भारती बिशुनपुर के ज्ञान निकेतन परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत थे. मौके पर 155 विद्यार्थी व 190 महिला पुरुष के बीच पौधों का वितरण किया गया. वहीं सभी लोगों से अपने अपने घर व आसपास के खाली जगह में पौधा लगाने की अपील किये. इस अवसर पर ज्ञान निकेतन परिसर में पौधा रोपण भी किया गया. महेंद्र भगत ने कहा कि आज के दिन हम सभी पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें. अभी पर्यावरण की जो स्थिति है. वह अच्छी नहीं है. इसका दोषी हम सभी हैं. इसलिए पर्यावरण को बचायें. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एनो राई ने पर्यावरण को दूषित होने के कारकों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हम मिलकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाये. कार्यक्रम में शिप्रा सिंह, सोहराई खेरवार, अजीत उरांव, आदित्य राणा, बंधन शास्त्री, विनोद चौरसिया सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola