खेती की नयी पद्धति अपनायें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

जारी. प्रखंड मुख्यालय सभागार जारी में शुक्रवार को एक दिनी प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि स्थानीय बीडीओ केवल कृष्णा अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए किसानों को खेतीबारी के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं. किसान जो फसल उत्पादन करते हैं. उस फसल […]

विज्ञापन

जारी. प्रखंड मुख्यालय सभागार जारी में शुक्रवार को एक दिनी प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि स्थानीय बीडीओ केवल कृष्णा अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए किसानों को खेतीबारी के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं. किसान जो फसल उत्पादन करते हैं. उस फसल का लाभ भारत सहित विभिन्न देशों के लोगों को होता है. लेकिन वर्तमान समय में स्थानीय क्षेत्र में किसानों के समक्ष फसलों के पटवन के लिए जल की समस्या है. इस समस्या के समाधान पर भी काम हो रहा है. जल्द ही किसानों को समुचित रूप से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के मृदा वैज्ञानिक मृत्युंजय कुमार सिंह ने किसानों को खेतों की अच्छी जुताई, अच्छे किस्म के बीज, गोबर खाद, रासायनिक खाद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी. मौके पर बलभद्र कुमार नंद, आलम खान, नीलम बेक, किशोर खेरवार, नेभियस केरकेट्टा, पतरस एक्का, मनोज विश्वकर्मा सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola