लू से हुई दीनबंधु की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा. प्रखंड के नेतरहाट रोड हनुमान मंदिर के समीप लू के कारण बिशुनपुर निवासी दीनबंधु बड़ाइक की मौत मंगलवार की रात हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि दीनबंधु रात में कहीं से पैदल चल कर आने के क्रम में हनुमान मंदिर के समीप अचानक गिर पड़ा. पानी-पानी कहते हुए उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने […]
विज्ञापन
घाघरा. प्रखंड के नेतरहाट रोड हनुमान मंदिर के समीप लू के कारण बिशुनपुर निवासी दीनबंधु बड़ाइक की मौत मंगलवार की रात हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि दीनबंधु रात में कहीं से पैदल चल कर आने के क्रम में हनुमान मंदिर के समीप अचानक गिर पड़ा. पानी-पानी कहते हुए उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने कहा कि यदि घाघरा में प्याऊ की सुविधा होती तो शायद दीनबंधु की जान बच सकती थी. पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराये, शव को परिजनों को देकर अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










