जेइइ एडवांस 2015 : झारखंड के 500 से अधिक बच्चे सफल, गुमला का सार्थक बना स्टेट टॉपर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सार्थक मिश्र का ऑल इंडिया रैंक 93 रांची : जेइइ एडवांस 2015 का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. विभिन्न कोचिंग संस्थानों और अन्य स्नेतों से प्राप्त अब तक की सूचनाओं के आधार पर परीक्षा में राज्य भर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार, गुमला के […]
विज्ञापन
सार्थक मिश्र का ऑल इंडिया रैंक 93
रांची : जेइइ एडवांस 2015 का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. विभिन्न कोचिंग संस्थानों और अन्य स्नेतों से प्राप्त अब तक की सूचनाओं के आधार पर परीक्षा में राज्य भर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार, गुमला के पालकोट निवासी सार्थक मिश्र ने ऑल इंडिया में 93 वां रैंक हासिल किया है.
पालकोट के ब्राrाण टोली निवासी सार्थक के पिता केदार नाथ मिश्र सीएसआइआर में ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं. दिल्ली में पदस्थापित हैं. अब तक की सूचना के अनुसार, सार्थक झारखंड के टॉपर बने हैं. सार्थक को 358 अंक मिला है.
साकेत रांची में पहले स्थान पर : मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में तीसरे स्थान पर जमशेदपुर के आकाश कुमार दत्त हैं. आकाश का ऑल इंडिया रैंक 144 है. बोकारो के चितवन सहार्या को ऑल इंडिया में 148 रैंक मिला है. वहीं, भुरकुंडा के रहनेवाले साकेत झुनझुनवाला को 180 रैंक मिला है. साकेत ने रांची में रह कर पढ़ाई की है. अब तक की सूचना के अनुसार, साकेत रांची शहर के टॉपर बने हैं.
झारखंड के विद्यार्थी को कितना रैंक
नाम रैंक अंक
सार्थक मिश्र (गुमला) 93 358
उत्सव आनंद (देवघर) 98 357
आकाश दत्ता (जमशेदपुर) 144 345
चितवन सहार्या (बोकारो) 148 —
साकेत (भुरकुंडा) 180 337
रिभू निरेक (रांची) 198 335
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










