गुमला : सबजोनल व एरिया कमांडर गिरफ्तार, शादी समारोह में आये थे पीएलएफआइ के उग्रवादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : कामडारा थाना क्षेत्र के गरई गांव में जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने शनिवार की रात संयुक्त अभियान चला कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें बसिया के चिंतामनकुरा गांव के सबजोनल कमांडर अर्जुन राम, लापुंग कोंसकेली निवासी एरिया कमांडर मेचो उर्फ अमृत होरो शामिल हैं. कामडारा कोनसा गांव […]
विज्ञापन
गुमला : कामडारा थाना क्षेत्र के गरई गांव में जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने शनिवार की रात संयुक्त अभियान चला कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें बसिया के चिंतामनकुरा गांव के सबजोनल कमांडर अर्जुन राम, लापुंग कोंसकेली निवासी एरिया कमांडर मेचो उर्फ अमृत होरो शामिल हैं. कामडारा कोनसा गांव के बोलेरो चालक प्रीतम लोहरा व सहयोगी धर्मदेव मांझी को भी पकड़ा गया है.
इन लोगों के पास से दो पिस्तौल, 37 कारतूस, 21 मोबाइल, तीन चाजर्र, दो बैग, एक बोलेरो गाड़ी व अन्य सामान मिले हैं. अर्जुन राम पर 28 व मेचो के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोप है कि अर्जुन ने 20 से अधिक लोगों की हत्या की है. मुरगीकोना में सात व केदली डाकिया में एक ही घर के पांच भाइयों की हत्या में वह शामिल रहा है.
उग्रवादी गरई गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने आये थे. पुलिस ने जब पकड़ने का प्रयास किया, तो अर्जुन व मेचो ने भागने की कोशिश की. दोनों कुएं में गिर कर घायल हो गये. बोलेरो कोनसा पंचायत के मुखिया का है.
एसपी भीमसेन टुटी को गुप्त सूचना मिली थी कि गरई गांव में एक शादी समारोह में पीएलएफआइ के लोग आनेवाले हैं. इसी सूचना पर पुलिस टीम रात 8.30 बजे गरई गांव पहुंची. पुलिस को देख बोलेरो पर सवार उग्रवादी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर प्रीतम व धर्मदेव को पकड़ लिया. अर्जुन राम कुआं में गिर गया. उसे पुलिस ने बाहर निकाला. मेचो भी कुआं में गिरा.
उसका पैर टूट गया. पुलिस के संरक्षण में मेचो का इलाज चल रहा है. एक घंटे की मेहनत के बाद सभी उग्रवादी पुलिस के हाथ लगे. इस अभियान में बसिया डीएसपी बच्चनदेव कुजूर, इंस्पेक्टर जेएस मुरमू, कामडारा थानेदार चक्रवती राम, रामसागर सिंह, बसंत लोहरा, बसिया के डीबी सिंह सहित सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










