मजदूरों को बंदूक के बट से मारा
रायडीह. रायडीह थाना के कुड़ो छतरपुर स्थित प्रदीप के क्रशर में काम करनेवाले दो मजदूरों के साथ रविवार की रात अपराधियों ने मारपीट की. धीरज प्रसाद व मनोज साहू के साथ मारपीट की गयी है. दोनों को बंदूक के बट से मारा गया है. धीरज का माथा फट गया है. बताया जा रहा है कि […]
रायडीह. रायडीह थाना के कुड़ो छतरपुर स्थित प्रदीप के क्रशर में काम करनेवाले दो मजदूरों के साथ रविवार की रात अपराधियों ने मारपीट की. धीरज प्रसाद व मनोज साहू के साथ मारपीट की गयी है. दोनों को बंदूक के बट से मारा गया है. धीरज का माथा फट गया है.
बताया जा रहा है कि रात सवा दस बजे पांच अपराधी आये. वे धीरज व मनोज को कब्जे में कर लिया. इसके बाद क्रशर के अंदर से मारते-पीटते निकाला. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली. थाना प्रभारी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ कुड़ो छतरपुर पहुंचे. पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे. पुलिस पीछा भी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर अपराधी भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










