सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच घायल
घाघरा : घाघरा-नेतरहाट मुख्य पथ स्थित देवाकी पिठवरटोली गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये. वहीं एक भैंस की मौत हो गयी. घायलों में धनवीर कच्छप (35), पत्नी उर्मिला कच्छप (32), धनेश्वर कच्छप (38), निशी कच्छप (10) तथा निशांत कच्छप (7) शामिल हैं. सभी घायल गुमला के […]
घाघरा : घाघरा-नेतरहाट मुख्य पथ स्थित देवाकी पिठवरटोली गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये. वहीं एक भैंस की मौत हो गयी. घायलों में धनवीर कच्छप (35), पत्नी उर्मिला कच्छप (32), धनेश्वर कच्छप (38), निशी कच्छप (10) तथा निशांत कच्छप (7) शामिल हैं. सभी घायल गुमला के बस डिपू के रहनेवाले हैं.
जानकारी के अनुसार कच्छप परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से समदरी गांव गये हुए थे. शादी समारोह संपन्न होने के बाद वहां से लौटने के दौरान पिठवरटोली के समीप उन लोगों की कार सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. वहीं समीप में खड़ी एक भैंस भी चपेट में आ गयी. स्थानीय भगवती हेल्थ केयर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को गुमला रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










