होटल मैनेजर की हत्या के विरोध में बंद रहा गुमला

Updated:
विज्ञापन

टावर चौक के पास रोड जाम कियादुकानें बंद रही, वाहन नहीं चले1 गुम 10 में टावर चौक के पास सड़क जाम किये लोगप्रतिनिधि, गुमलाप्रकाश होटल के मैनेजर कपिलदेव राव की हत्या के विरोध में सोमवार को गुमला शहर बंद रहा. दुकानें नहीं खुली. बसों का परिचालन ठप रहा. लंबी दूरी के वाहनों को शहर से […]

विज्ञापन

टावर चौक के पास रोड जाम कियादुकानें बंद रही, वाहन नहीं चले1 गुम 10 में टावर चौक के पास सड़क जाम किये लोगप्रतिनिधि, गुमलाप्रकाश होटल के मैनेजर कपिलदेव राव की हत्या के विरोध में सोमवार को गुमला शहर बंद रहा. दुकानें नहीं खुली. बसों का परिचालन ठप रहा. लंबी दूरी के वाहनों को शहर से गुजरने नहीं दिया गया. आक्रोशित लोग सुबह में ही सड़कों पर उतर आये. दुकानों को बंद कराया. टावर चौक के समीप सड़क जाम कर दी. इससे रांची व छत्तीसगढ़ जानेवाला मुख्य मार्ग शाम तक बंद रहा. इस बीच व्यापारियों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंप कर हत्यारों को गिरफ्तार करने, मारे गये मैनेजर के परिजनों को मुआवजा देने व व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग है. इधर, सोमवार को कपिलदेव राव का पालकोट रोड स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार हुआ. रविवार की रात नौ बजे दो अपराधियों ने कपिलदेव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. लेवी नहीं मांगी गयी : होटल मालिकहोटल मालिक व चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा है कि उनसे किसी ने लेवी की मांग नहीं की है. न ही उन्हें कोई फोन कॉल आया है. दूसरी ओर घटना की जिम्मेवारी लेते हुए देवराज गिरोह के कमांडर जैन फ्लीस बरोन ने कहा है कि होटल मालिक से दस लाख रुपये मांगा था, 10 हजार रुपये दे रहा था. इसलिए उसके मैनेजर को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि प्रकाश होटल के किसी भी कर्मचारी पर हमला करने की रणनीति जेल के अंदर में ही बनी है. अपराधी सरगना देवराज अभी जेल में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola