व्यवसायी पर हमला का आरोपी को जेल

Updated:
विज्ञापन

गुमला. सदर थाना की पुलिस ने अपराधी वृंदा टैसेरा निवासी संदीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पकड़ा था. पूछताछ में उसने कई जानकारी दिया है. संदीप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार एक माह पहले […]

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना की पुलिस ने अपराधी वृंदा टैसेरा निवासी संदीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पकड़ा था. पूछताछ में उसने कई जानकारी दिया है. संदीप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार एक माह पहले शहर के दुंदुरिया निवासी व्यवसायी सुशील के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. बम फेंका गया था. लेकिन बम नहीं फूटा था. जब सुशील पर अपराधियों ने हमला किया था, तो वह अपराधियों से भिड़ गया था. जिससे अपराधियों को वहां से भागना पड़ा था. इस हमले में संदीप के साथ अन्य दो अपराधी थे. इसमें पुलिस ने संदीप को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदीप को पकड़ने के लिए पहले उसके दोस्त को पकड़ा था. उसके दोस्त की निशानदेही पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola