दोस्त की पत्नी को साइकिल पर बैठाने पर हत्या
बसिया: बसिया थाना के आरया फरसाटोली गांव के दशरथ खेरवार को गांव के ही दिनेश खेरवार ने मंगलवार की शाम को टांगी से काट कर हत्या कर दी. दिनेश को शक था कि उसकी पत्नी के साथ दशरथ का अवैध संबंध है. दशरथ की हत्या करने के बाद दिनेश थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. […]
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिनेश की पत्नी को दशरथ अपने साइकिल में बैठाया था. दोनों गांव की ओर आ रहे थे.
जिसे दिनेश ने देख लिया. उसे शक लगा कि उसकी पत्नी के साथ दशरथ का अवैध संबंध है. इस संबंध में दिनेश ने दशरथ के साथ बात की. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद आक्रोश में दिनेश ने दशरथ को टांगी से काट दिया. बुधवार की सुबह को दिनेश थाने में पहुंच कर सरेंडर किया. थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि अवैध संबंध के शक में युवक दशरथ की हत्या हुई है. आरोपी ने सरेंडर कर हत्या की बात स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










