दशरथ हत्याकांड का आरोपी पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

पालकोट. थाना क्षेत्र के नकटीटोली गांव निवासी दशरथ साहू हत्याकांड का मुख्य आरोपी राम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे उसके ससुराल नवाडीह से पकड़ा है. वह बीते छह माह से फरार था. हत्या में शामिल अन्य दो आरोपी खूंटी जिला के बानालेया निवासी भरत साहू व एक अन्य […]

विज्ञापन

पालकोट. थाना क्षेत्र के नकटीटोली गांव निवासी दशरथ साहू हत्याकांड का मुख्य आरोपी राम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे उसके ससुराल नवाडीह से पकड़ा है. वह बीते छह माह से फरार था. हत्या में शामिल अन्य दो आरोपी खूंटी जिला के बानालेया निवासी भरत साहू व एक अन्य युवक फरार हैं. पुलिस इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. पुलिस गिरफ्त में आने के बाद राम साहू ने बताया कि उनकी योजना दशरथ के बेटे सतन साहू को मारने की थी. लेकिन जब सतन को मारने गये तो दशरथ से भिड़ंत हो गयी. इस कारण दशरथ को 24 नवंबर 2014 को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दशरथ हत्याकांड के आरोपी राम साहू अपने ससुराल में छिपा है. तब उसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola