IND vs AFG: शाहिदी का शतक, प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा; अफगानिस्तान ने भारत को दिया 219 रन का टारगेट
विकेट लेने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 218 रन बनाए.
IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए. अब भारतीय टीम को 3-0 से सीरीज जीतने के लिए 219 रन बनाने होंगे.
अफगानिस्तान की खराब शुरुआत
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. रहमानउल्लाह गुरबाज 5, रहमत शाह 5 और इब्राहिम जदरान 11 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद दरवेज रसूली भी 1 रन बनाकर चलते बने. अफगानिस्तान ने 36 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया.
शाहिदी और उमरजई की शतकीय साझेदारी
यहां से कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी और अजमतउल्लाह उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. 114 गेंदों पर 105 रन की साझेदारी की. उमरजई 50 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान शाहिदी ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद नबी 21 रन बनाकर आउट हो गए.
शाहिदी का शतक
कप्तान शाहिदी ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया. शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन बनाकर 10वें विकेट पर आउट हुए. इस दौरान शाहिदी ने 13 चौके और एक छक्का लगाया. अंत के बल्लेबाजों ने शाहिदी का साथ नहीं दिया और पूरी टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5, गुरनूर बरार ने 1, प्रिंस यादव ने 1 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट चटकाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.
टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस के दौरान कहा कि इस समय भारत में काफी गर्मी है और विकेट सूखी तथा सख्त नजर आ रही है. ऐसे में उनकी टीम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करना चाहती है और बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य रखेगी. शाहिदी ने कहा कि टीम पिछले दो मुकाबलों से सबक लेते हुए इस मैच में बड़ी साझेदारियां बनाने पर ध्यान देगी. उन्होंने यह भी माना कि गेंदबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है और खिलाड़ी उस दिशा में काम कर रहे हैं. अफगान कप्तान ने बताया कि टीम में चार बदलाव किए गए हैं, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










